O– प्रयागराज के माघमेला मे एक्यूप्रेशर शोध,प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान प्रयागराज द्वारा किया जा रहा निशुल्क उपचार
म्योरपुर (सोनभद्र)।
प्रयागराज के माघ मेला में एक्यूप्रेशर शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान द्वारा निशुल्क उपचार किया जा रहा है जिसमें जोड़ो,घुटना कमर,मितली,हाथों में,सिर,गर्दन,साइटिका,चक्कर,उल्टी,झुनझुनी,सूत्रपन,आदि का इलाज चना,मटर,मैग्नेट के माध्यम से लोगो को राहत एवं ठीक करने का उपचार किया जा रहा है।इलाजों में देशी चीजों का उपयोग करके लोगों का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।गुरुवार को म्योरपुर क्षेत्र के समाजसेवी प्रशांत कुमार दुबे ने भी पहुंचकर अपने कमर दर्द का इलाज एक्यूप्रेशर उपचार शिविर मे इलाज कराया और इन्होने बताया कि एक्यूप्रेशर विधि के माध्यम से किए जा रहे उपचार से उन्हे काफी राहत मिली और दर्द मे कमी आई। उपचार कर रहे डा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया संस्था के निदेशक ए.के द्विवेदी एवं अध्यक्ष जे.पी अग्रवाल के दिशा निर्देश मे इस उपचार मे बिना औषधि के उपचार किया जाता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नही है।इसे बीज,मैग्नेट एवं रंगो से हथेली और पैर के तलुओ पर उपचार किया जाता है।इसका उपचार शरीर की ही ऊर्जा को संतुलित करके किया जाता है।यह पूरी तरह से प्राकृतिक है।उपचार शिविर मे मौजूद प्रशांत कुमार दुबे,गोरखपुर के लक्ष्मी नारायण शुक्ला,अभिषेक चौबे,दिग्विजय, शुभाष गिरी आदि लोगो ने दर्दो का निशुल्क उपचार कराया।







