O रॉन्ग साइड वाहन के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया अभियान
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा मंगलवार को रॉन्ग साइड वाहन के खिलाफ चलाया गया
चेकिंग अभियान । इस दौरान अलग नंबर प्लेट और चेचिस नंबर अलग-अलग रहने पर पाया गया, जिसको यातायात पुलिस ने पकड़कर सीज करते हुए चोपन थाने में खड़ा कराया। यातायात प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि क्षेत्राधिकार यातायात डॉक्टर चारू द्विवेदी के दिशा निर्देश पर चेकिंग अभियान के क्रम में टू व्हीलर फोर व्हीलर दर्जन वाहनों के ई-चालान काटते हुए दी गई यातायात उल्लंघन करने को लेकर दी गई हिदायत।


वहीं, चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर गिट्टी लदे ट्रक को रॉन्ग साइड जाते हुए
पकड़ा गया, जिसमें चेचिस नंबर अलग और नंबर प्लेट अलग ले जाया जा रहा था। गिट्टी वाहन को सीज की करवाई करते हुए चोपन थाने में खड़ा कराया गया। इस दौरान हेड का सूर्य प्रकाश गुप्ता, आरक्षी श्रेयांत सहित अन्य लोग मौजूद रहें।






