दो मोटरसाइकिल के टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेंद्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैयाडिह में रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम लगभग 6:00 बजे दो मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर होने से मोटरसाइकिल सवार सलैयाडिह ग्राम पंचायत निवासी अंगद पासवान उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र मुंद्रीका पासवान, अमरेश खरवार उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र उमेश खरवार तथा सुखडा ग्राम पंचायत निवासी देवबंद यादव उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र चंद्रबली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे तत्काल 108 नंबर एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूध्दि भेजा गया।

वहीं अमित खरवार उम्र लगभग 20 पुत्र जेठू खरवार का सर में कट जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है घटना के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 नंबर एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेजा गया।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?