सी एस पाण्डेय
बभनी – चौना संपर्क मार्ग पर कस्तूरबा स्कूल के पास हुई घटना

बभनी (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बभनी – चौना संपर्क मार्ग पर कस्तूरबा स्कूल के पास वृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया जहां उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजबली 30 तथा रामजतन 40 निवासी बकुलिया अपने घर से बभनी के तरफ आ रहे थे। रामसिंह 45 निवासी फूलीडूमर छत्तीसगढ़ बभनी की तरफ से चौना की तरफ जा रहे थे।जब दोनों लोग कस्तूरबा स्कूल के पास पहुंचे तो सड़क पर गढ्ढा था। गढ्ढा बचाने के चक्कर में दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दिया गया और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में आ गए हैं।







