कोन-धरतीडोलवा मार्ग पर गिरा पेड़, आठ घण्टे तक आवागमन रहा बाधित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वन विभाग ने आठ घण्टे में हटाया गिरा हुआ विशाल पेड़

विंढमगंज(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के  सलैयाडीह ग्राम पंचायत मे कोन मोड चौराहे से धरतीडोलवा जाने वाली मुख्य सड़क पर एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया, जिससे क्षेत्र में आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।वही स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

वही सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को पूरी तरह से साफ किया गया जिसके बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हुआ।

सड़क पर पेड़ गिरने के कारण स्कूली बच्चों, कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। प्रशासन और वन विभाग की तत्परता के चलते स्थिति पर जल्द नियंत्रण पाया गया।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?