कृष्ण सुदामा की भाव पूर्ण लीला ने श्रद्धांलुओं का मनमोहा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विरेन्द्र कुमार

विंढमगंज (सोनभद्र)। विकासखंड दूध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिसेमर में मालिया नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर 9 दिवसीय चल रहा श्री विष्णु महायज्ञ में वृंदावन के आए हुए रासलीला मंडली के कलाकारों के द्वारा बीती रात्रि को कृष्ण सुदामा का भावपूर्ण मंचन कराया गया रासलीला प्रारंभ होने के पूर्व भगवान श्री कृष्ण व राधे की निकली मनोरम झांकी को यज्ञ करा रहे बाबा वेद मोहनदास ब्रह्मचारी ने आरती उतार कर शुभारंभ किया।


इस दौरान वृंदावन के आए हुए कलाकारों ने
श्रीकृष्ण और सुदामा का मिलन के मंचन में दिखाई कि नि:स्वार्थ मित्रता का सर्वोच्च उदाहरण है। जब अत्यंत निर्धन सुदामा द्वारका पहुँचे, तो द्वारकाधीश श्रीकृष्ण नंगे पैर दौड़कर उन्हें गले लगाने आए। महल में कृष्ण ने सुदामा के घायल पैर धोए, सिंहासन पर बिठाया और प्रेमपूर्वक उनकी लाई हुई ‘तंदुल’ (चावल की पोटली) खायी, जो सच्ची मित्रता का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान समय-समय पर राधेश्याम की जय, बंसी वाले कृष्ण की जय की जोरदार जय घोष भी लगाए जा रहे थे। पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए अध्यक्ष सरजू प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष राम मूरत यादव, संरक्षक रमेश चंद्र एडवोकेट, कोषाध्यक्ष राधेश्याम पासवान सहित वालंटियर मनोज कुमार राकेश कुमार श्रवण कुमार धीरेंद्र कुशवाहा विजय पासवान विनोद पासवान क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक कुमार उपेंद्र प्रसाद चंदन कुमार संजय कुमार वासुदेव कुशवाहा राजकुमार कुशवाहा सहित दर्जनों लोग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस निगरानी कर रही थी।

Leave a Comment

1364
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?