ब्याज का धंधा तेजी से फलफूल रहा है,गरीब हो रहे शिकार, इस पर लगाया जाय रोक:कौशल शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद पुलिस द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न व्यापारी समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने एवं संबंधित तो को आदेशित करने का आश्वासन अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों एवं जनहित के समस्याओं का निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इन दिनों जनपद में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है इसके मूल में मादक पदार्थों के बिक्री है जब तक इस अपराध पर नियंत्रण नहीं होगा चोरी की घटनाओं में वृद्धि होती रहेगी वैसे तो जनपद में हीरोइन एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में पुलिस को बड़ी अच्छी सफलता मिली है परंतु फुटकर बिक्री पर नियंत्रण संभव नहीं हो पा रहा है।

श्री शर्मा ने कहा कि इन दिनों जनपद में अनिधिकृत रूप से सूद का धंधा तेजी से फल फूल रहा है जिसके शिकार प्रायः गरीब, मजदूर एवं छोटे दुकानदार हो रहे हैं जो ब्याज तो देते जाते हैं लेकिन कभी मूल पूरा नहीं होता है। ब्याज के पैसे के लेनदेन में व्यापारी दंपति की हत्या भी हो चुकी है। 

इस बैठक में राजेश जायसवाल, प्रशांत जैन, अभिषेक केसरी, और सिद्धार्थ सांवरिया, अमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल कृष्णा सेठ, बबलू सेठ राजेश , दिल करण सिंह, एवं अन्य व्यापार संगठन के लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?