सोनभद्र। शनिवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन के नवीन कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति जयप्रकाश तिवारी उच्च न्यायालय इलाहाबाद और विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश राम सुनील सिंह, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सोनभद्र अशोक कुमार और मातृ संस्था बर काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडे उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट को शपथ दिलाई। इसके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र, महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे, गीता गौर, मोहित कुमार मिश्रा, आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष बंशीधर पांडे, संयुक्त सचिव प्रशासन संतोष कुमार सिंह पटेल, विवेक कुमार पांडे, संयुक्त सचिव पुस्तकालय शैलेंद्र कुमार और अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार चौबे ने किया।






