एकल अभियान द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती धूमधाम से मनाई गई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

O- सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

बभनी (सोनभद्र /उत्तर प्रदेश)। जिले के बभनी क्षेत्र में एकल अभियान अंचल रेणुकूट के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती को ‘युवा चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरीराम चेरो (पूर्व विधायक) द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद बच्चों ने एकल अभियान गीत, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक कठपुतली नृत्य के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों व जीवन दर्शन को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय आदिवासी शैला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कठपुतली नृत्य के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र, उनके संघर्ष और राष्ट्रप्रेम को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में सनातन संस्कृति और हिंदू धर्म का प्रभावशाली रूप से पक्ष रखा, जिससे सम्पूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ी। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका और स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में उतारने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर जनता महाविद्यालय के प्राचार्य अमरदेव पांडेय, देवनारायण खरवार, रामेश्वर सिंह, लालकेश कुशवाहा, एकल अभियान अध्यक्ष अमरकेश सिंह, एकल अभियान प्रमुख राजेश कुमार, प्रशिक्षण प्रमुख राजेश कुमार, संघ प्रमुख रमेश, राम करन, राम श्रृंगार, अंगद, अनिल, राजकुमार सहित सभी आचार्यगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?