राजन
विन्ध्याचल में पंडा के बीच में हुआ था विवाद, एक पुलिसकर्मी को किया निलंबित
मिर्जापुर(उत्तर प्रदेश)। योगी सरकार द्वारा विंध्य कॉरिडोर का निर्माण होने से विन्ध्याचल धाम में दर्शनार्थियों की भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है,इसी को लेकर पुरोहितों और दर्शनार्थियों विवाद होता रहता है। इस बार विंध्याचल धाम में पंडों के मध्य दक्षिणा की बात को लेकर हुए विवाद में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विंध्याचल धाम चौकी प्रभारी समेत 24 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि मौके पर तैनात एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
यह था मामला:- विन्ध्याचल धाम में दक्षिणा को लेकर बुधवार को धाम के न्यू वीआईपी मार्ग पर गेट नंबर 2 के पास विवाद हुआ था। इस मामले में तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त कैंची को बरामद किया गया है।
बोले अधिकारी:- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धाम में कैंची से किए गए प्रहार के मामले में 24 सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है, जिसमें धाम के चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। मौके पर मौजूद आरक्षी को निलंबित कर जांच का आदेश दिया गया है।इस मे निलंबित सिपाही के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच में पाया गया है कि आरोपियों ने घटना में धारदार हथियार के रूप में कैंची से प्रहार कर पीड़ित को घायल किया था।







