कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओ को लगाया गया आए एचपीवी वैक्सीन की द्वितीय डोज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में आज चिकित्सा विभाग द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय म्योरपुर व बभनी में 50-50 बालिकाओं (उम्र 09 से 14 वर्ष) को एचपीवी वैक्सीन की द्वितीय व अंतिम डोज का इंजेक्शन लगाया गया। इन बालिकाओ को एचपीवी वैक्सीन की प्रथम डोज 29 जनवरी को लगाया गया था। उपरोक्त दोनों डोज राज्यपाल के निर्देशानुसार बिरला कार्बन (सीएसआर मद) के सौजन्य से लगाया गया।

एचपीवी वैक्सीन जो कि लड़कियों एवं महिलाओं में गर्भाशय के मुख के कैंसर का मुख्य कारण एचपीवी वायरस होता है जिससे बचने के लिए सबसे प्रभावशाली उपाय एचपीवी वैक्सीन है। यह वैक्सीन 09 वर्ष से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को 06 माह के अन्तराल पर दो डोज लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?