15 सूत्रीय जन समस्याओं को लेकर सपा का तहसील पर प्रदर्शन, सौपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

सपा का आरोप स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रहा है उपभोक्ताओं का शोषण

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी चौधरी के निर्देश पर जनपद की सदर, लालगंज, मड़िहान व चुनार तहसील पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जन समस्याओं को लेकर हल्ला बोल प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

इस अवसर पर नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव व मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर सदर तहसील पर जोरदार धरना प्रदर्शन कर चेतावनी दी। तहसील मुख्यालय प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण करने की तैयारी भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही है। उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान है, किसानों को यूरिया खाद नही मिल पा रहा है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हे उखाड़ फेकेगी।


सदर तहसील में आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि संक्रामक रोग डायरिया, डेंगू व मलेरिया से आम जनता ग्रस्त है। जल जीवन मिशन योजना के तहत शहर से लेकर गांव तक की सड़के खोद दी गयी है इनका तत्काल मरम्मत नही किया गया तो सपा आन्दोलन के लिये बाध्य होगी।


प्रदर्शन को नगर विधानसभा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव व मझवां विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने सम्बोधित करते हुये कहा कि चपउर कला में खोदी गई सड़क को मरम्मत न कराने से लोगो का जीवन दूभर हो गया है। नेताद्वय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार जनता की आम समस्याओं का कोई ध्यान नही दे रही है। वृद्धा विधवा पेंशन के लिये लोग तहसीलों के चक्कर लगा रहे है। सपा जन समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन करेगी।

प्रदर्शन में जिला महासचिव आदर्श यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, संतोष गोयल, भरतलाल बिन्द, रोहित बिन्द, रामराज यादव, पिन्टू यादव, गुलाब यादव, राममिलन यादव, योगेश यादव, रब्बू निषाद, ओमप्रकाश सोनकर, अशोक यादव, शराफत उल्ला खान आदि मौजूद रहें।

मड़िहान तहसील पर प्रदर्शन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने कहा कि गांव में डायरिया के फैलने से सैकड़ो लोग मिर्जापुर व वाराणसी में इलाज करा रहे है। जिला प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है।

प्रदर्शन में रविन्द्र बहादुर सिंह, विकास केशरी, गणेश केशरी, जमुना यादव, घनश्याम कोल आदि शामिल थे।

इसी कड़ी में लालगंज तहसील पर प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूरिया खाद न मिलने से किसान परेशान है।

प्रदर्शन में हरिशंकर यादव, कृति कोल, अमृतलाल यादव, जुम्मन खान, पिन्टू पाण्डेय, दिलीप शर्मा, रमेश गौंड़, गणेश सिंह, मुकुन्द यादव, अशोक मिश्रा, श्याम नरायन यादव, सियाराम जैसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment