राजभवन में सम्मानित हुई सोनभद्र की सोया मिल्क पनीर उत्पादक महिलाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर जनपद सोनभद्र की 10 समूह की महिलाओं को राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने जनपद सोनभद्र का उदाहरण देते हुए विभिन्न जनपदों एवं प्रदेशों से आई हुई उत्कृष्ट कार्य करने वाली 500 महिलाओं को बताया कि यदि महिलाएं चाहे तो उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की महिलाएं सोयाबीन से दूध, पनीर, दही आदि उत्पाद बनाने का कार्य कर रही हैं, जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत ही लाभदायक है। सम्मानित महिलाओं में से एक सरिता देवी ने मंच पर महामहिम के समक्ष अपने सफलता की कहानी के बारे में बताया। महामहिम ने अन्य महिलाओं को भी इनसे सीख लेकर इस तरह के लघु उद्योग स्थापित करने की सलाह दी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ सके और वह सशक्त रूप से समाज में अपने आप को स्थापित कर सकें। इस अवसर पर एनआरएलएम विभाग सोनभद्र के अधिकारियों ने बताया कि यह सम्मान जनपद सोनभद्र की 1.62 लाख महिलाओं के लिए अत्यंत ही गौरव का क्षण है। यह सम्मान अन्य सभी महिलाओं में अलग जगाने का कार्य करेगा और वह भी आगामी दिनों में बेहतर उद्योगों को स्थापित कर अपना नाम न केवल राज्य स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी स्थापित करने का प्रयास करेंगी।

Leave a Comment

1387
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?