इन्सपायर मानक योजना में सोनभद्र का सराहनीय प्रदर्शन, 76 विद्यार्थियों का चयन: मुकुल आनन्द पांडेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र ने इस वर्ष इन्सपायर मानक योजना में सराहनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए कुल 76 विद्यार्थियों का चयन सुनिश्चित किया है। यह संख्या पिछले 9 वर्षों की सर्वाधिक है और जनपद के लिए गौरव का विषय बन गई है। यह योजना भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित की जाती है तथा इसका क्रियान्वयन नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन – भारत के माध्यम से किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यालयी विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पांडेय ने बताया कि सत्र 2018–19 और 2020–21 में जहाँ केवल 4-4 विद्यार्थियों का चयन हुआ था, वहीं 2021–22 और 2023–24 में यह संख्या 8-8 तक पहुँची। सत्र 2024–25 में 31 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इन उपलब्धियों को पीछे छोड़ते हुए वर्तमान सत्र 2025-26 में 76 विद्यार्थियों का चयन जनपद की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। जनपद के कुल 63 विद्यालयों से 76 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें बेसिक शिक्षा विभाग के 41 परिषदीय विद्यालयों से 49 विद्यार्थी तथा माध्यमिक शिक्षा के 22 विद्यालयों से 27 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। चयनित 76 विद्यार्थियों को अपने नवाचार का प्रोटोटाइप मॉडल विकसित करने के लिए ₹10,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जा रहा है। आगे चलकर शिक्षकों के मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से 76 विद्यार्थियों का यह चयन संभव हो सका है।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?