सोनभद्र। – थाना शक्तिनगर पुलिस को लूट की घटना में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास से स्वर्णाभूषण व अन्य जेवरात की लूट की घटना में संलिप्त 01 नफर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त साजन पुत्र राजन निवासी बस स्टैण्ड काली मन्दिर के पास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र है। उसके पास से 01 अदद पिस्टल .32 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर एवं लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे ने मुखबीर की सूचना पर यह कार्रवाई की।अभियुक्त साजन ने पूछताछ में बताया कि लूट की योजना रोशन के घर पर बनाई गई थी। रोशन, सोनू, रोहित और वह शामिल थे। रोहित का काम सोनार की रेकी करना था। घटना वाले दिन सोनार के दुकान बंद कर घर जाने पर रोशन और सोनू ने उसे लूट लिया।अभियुक्त ने यह भी बताया कि रोशन और सोनू ने नगर उटारी, जिला गढ़वा (झारखण्ड) में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें फायरिंग हुई थी और सोनार घायल हुआ था। फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे, चौकी प्रभारी बीना उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, उ0नि0 रंजीत कुमार, हे0का0 दिनेश भारती, का0 अमृत लाल और का0 रामजी शामिल थे।







