हनुमान मन्दिर से चांदी का मुकुट हुआ चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मीरजापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर के हनुमान मंदिर को चोरों बनाया निशाना

मिर्जापुर। जनपद में चील्ह थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर ग्राम में स्थित हनुमान मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए बीती रात हनुमान जी के सर पर लगे चांदी के मुकुट को चोरी कर लिया है । जानकारी के अनुसार कोल्हुआ कंपनी घाट मार्ग पर रामपुर सरकारी ट्यूबवेल के पास स्थित हनुमान मंदिर में लगे हनुमान जी के मस्तक पर सुशोभित चांदी के मुकुट को बीती रात र मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने मुकुट उठा ले गए सुबह जैसे ही ग्राम पंचायत के तमाम समुदाय के लोग मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और हनुमान जी के मस्तक पर ढाई सौ ग्राम का लगा हुआ चांदी का मुकुट नहीं है लोगों ने हो हल्ला किया और मौके पर 112 नंबर पुलिस को कॉल किया जहां पर पुलिस पहुंचकर मौके पर मंदिर का निरीक्षण किया और देखा कि हनुमान जी के सर पर मुकुट नहीं है , मौके पर पुलिस वालों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही हम घटना का पटाक्षेप करेंगे।

ग्राम पंचायत के तमाम प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि मंदिर के पास एक ठेले की दुकान लगती है जहां पर चाट बेची जाती है वहां पर तमाम शराबी और गजेडियों का जमावड़ा लगा रहता है । लोगों की आशंका है यह कारनामा इन शराबियों और गजेडियो की देन हो सकती हैं । पुलिस लगातार रात्रि में पूरे एरिया में चक्रमण करती है उसके बाद लगातार चोरी करने का सिलसिला जारी है इस संदर्भ में जब हमारे संवाददाता ने एस आई बद्री प्रसाद सरोज से बात की उन्होंने बताया कि अभी इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है लेकिन मैं जल्द चोरों का पता लगाने का प्रयास करूंगा आखिरकार चोरी की घटना कब रुकेगी पुलिस इन चोरों पर कब एक्शन लेगी यह बड़ा प्रश्न है।

इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से सोनू यादव ,नंदलाल यादव ,रंजीत कुमार सहित तमाम पुरुष और महिला उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?