होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, सीमावर्ती राज्यों पर बैरियर लगाकर की जा रही जांच: एसपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि होली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। सीमावर्ती राज्यों पर बैरियर लगाकर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों की सीमा से जुड़े जंगली क्षेत्रों में पुलिस और पीएसी के जवान सघन कांबिंग करेंगे। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें अवांछनीय गतिविधियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनभद्र की सीमा से बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य की सीमाएं सटी हुई हैं। पड़ोसी राज्यों में समय-समय पर नक्सल गतिविधियां होती रहती हैं।

ऐसे में जनपद में सुरक्षा के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरियर लगाकर वाहनों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की जांच का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में दो-दो बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जाएगी। नगरीय क्षेत्रों में खासकर बैरियर लगाए जाएंगे ताकि अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। पुलिस महकमा शराब पीकर होली पर हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई करेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर यातायात पुलिस नजर रखेगी। ऐसे लोगों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

वही पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि होली पर्व पर जिले के सभी सीमा बार्डर क्षेत्र के थाना प्रभारी को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं कि पड़ोसी राज्यों की सीमा बैरियर लगाकर सील करते हुए, वाहनों के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जाए। जंगली क्षेत्रों में पुलिस और पुलिस के जवान सघन कांबिंग करेंगे। अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?