पीएम श्री राजकीय इंटर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में घोरावल पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान क्लब के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण स्थापित करना, सृजनात्मक क्षमता का निर्माण करना तथा बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि स्थापित करना मुख्य है। 


इस प्रदर्शनी में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने लगभग 50 विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किया। जिसमें कुछ मॉडल भौतिक विज्ञान से संबंधित, जीव विज्ञान से तथा रसायन विज्ञान से संबंधित रहे। प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग से कुमारी प्रिया, शांति व उसकी टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस टीम ने ग्रास कटर मशीन मॉडल पेश किया था। वहीं सीनियर वर्ग में विनोद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिन्होंने चंद्रयान-3 का मॉडल प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनके मनोबल को बढ़ाया गया।


इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार के साथ-साथ विज्ञान क्लब के प्रभारी संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, खुर्शीद अंसारी, विजय प्रजापति, अजय कुमार, रवि शंकर, अभिनव राय, राजन चतुर्वेदी, राजेश्वर राम शुक्ला, राम गुरु प्रसाद सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?