एसबीआई ने जनपद न्यायालय परिसर मे लगवाया वाटर कूलर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

न्यायालय परिसर में वाटर कूलर का हुआ उद्घाटन

सीएसआर मद से एसबीआई ने लगवाया कूलर

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद न्यायालय परिसर में शुक्रवार को न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के सामने भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा की ओर से न्यायालय के कर्मचारियों, अधिवक्तागण व वादकारियों को पेयजल की सुविधा सीएसआर के माध्यम से उपलब्ध कराने के लिए एक वाटर कूलर स्थापित किया गया।

उक्त कूलर का उद्घाटन पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, अशोक कुमार तथा प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, राजेन्द्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

उक्त उद्घाटन के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, शाखा-रॉबर्ट्सगंज के मुख्य शाखा प्रबंधक सौरभश्रीवास्तव, शरद प्रभात श्रीवास्तव, फील्ड ऑफीसर एवं व्यवसाय विकास प्रबंधक प्रमोद कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि एवं न्यायालय के कर्मचारीगण स्टेनो अरविन्द कुमार त्रिपाठी, कार्यालय स्टाफ राम कुमार शुक्ला, रमेश शर्मा, मनोज कुमार तथा अधिवक्तागण आर.पी. सिंह, आलोक वर्मा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एसबीआई के इस पुनीत कार्य पर जनपद न्यायालय के अधिवक्तागण व कर्मचारीगण ने काफी हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?