अमित मिश्रा
सोनभद्र नगर में निकाली जाएगी ध्वज यात्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र में भगवान हनुमान के परम भक्त छेदी लाल मोदनवाल द्वारा बनवाये गए संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर श्री हनुमत जन्मोत्सव समारोह 02 अप्रैल दिन गुरुवार को भव्य रूप में मनाया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए समारोह के संयोजक रामजी मोदनवाल पुत्र स्व. छेदीलाल मोदनवाल ने बताया कि सोनभद्र नगर में मेन चौक के पास संकट हरण श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर 02 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 6.30 बजें से पूजा का शुभारंभ होगा, 7.30 बजे आरती होगी, सुबह 8 बजे नगर भ्रमण के लिए यात्रा का शुभारंभ होगा, सायं 7 बजें जन्मोत्सव आरती होगी एवं रात्रि 8 बजे से भण्डारा व प्रसाद वितरण होगा।
उन्होंने उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक भक्त गणों के भाग लेने की अपील किया।






