श्रावण मास में भी जारी है मांस-मछली की बिक्री

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कोन (सोनभद्र) । श्रावण मास के पहले दिन जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामनाएं दीं, वहीं कोन क्षेत्र के कचनरवा और बागेसोती मार्ग पर मुर्गा और मछली की दुकानें खुलेआम चल रही हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बावजूद सड़क किनारे इन दुकानों का संचालन जारी है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। 

स्थानीय निवासी बिहारी प्रसाद यादव, प्रदीप, रघुवर और कैलाश राम ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। 

प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि स्थानीय लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देगा और लोगों को राहत प्रदान करेगा।

Leave a Comment

1350
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?