सोनभद्र। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को उरमौरा, वार्ड नं० 21 नई बस्ती के पास से अभियुक्त शहनवाज खान उर्फ भोदू पुत्र मंसूर खान निवासी वार्ड नं० 21 नई बस्ती उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से एक प्लास्टिक की पन्नी में कुल 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी- 21.44 ग्राम अवैध हेरोइन मामले मे सदर कोतवाली पर धारा बीएनएस मे मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 उमाशंकर यादव, उ0नि0 ब्रह्मदीन यादव, प्रवीण कुमार यादव, अम्बुज सिंह, विनोद कुमार, कीर्ति पाण्डेय शामिल रहे।






