उत्तर प्रदेश में 4 करोड़ नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य:रजनीकांत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अरविन्द

विधान परिषद सदस्य ने सदस्यता अभियान का किया आगाज

भाजपा जिला कार्यालय पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का किया गया आयोजन

शाहजहांपुर। जनपद में पहुंचे विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने आज भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का आगाज किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा सहित सभी विधानसभाओं के विधायकगणों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के दौरान रजनीकांत माहेश्वरी ने भाजपा के सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पांच तरह से लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जिसकी जानकारी सभी को उपलब्ध करा दी गई है। रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि इस बार 11 करोड़ लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 4 करोड लोगों को सदस्यता दिलवाई जाएगी।

विधान परिषद सदस्य ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस बार देशभर में सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा को अब और शक्तिशाली बनाया जाएगा।

इस दौरान मीडिया ने जब सवाल किया कि विपक्षियों द्वारा फेक एनकाउंटर का आरोप लगाया जा रहा है तो उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ हर काम में अड़ंगा लगाना है। जो दोषी है उसे सजा मिलेगी और विपक्ष हमेशा एनकाउंटर को फर्जी ही बताते हैं।

इस दौरान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर राजा के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि जब देश आजाद हुआ था और पाकिस्तान बना तो जो लोग देश में शेष बचे थे यह उन्हीं में से हैं। कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को भागने वाले कोई और नहीं यही लोग हैं आतंकवादी कौन है यह पूरा देश जानता है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?