न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को व्यवहार में उतारना ही सच्चा संवैधानिक सम्मान: अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक में मनाया गया संविधान दिवस , कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में संविधान दिवस के अवसर पर सदर विकास खण्ड परिसर में बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का शपथ दिलाया।


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस न्यायपूर्ण और समानतामूलक समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का संकल्प वास्तव में संविधान की मूल भावना को देश के हर व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास है।

हमें संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से पालन करना चाहिए। सरकारी कर्मचारी जनता की उम्मीदों और प्रशासनिक प्रणाली के बीच की कड़ी हैं, इसलिए उनके लिए संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में बीडीओ लालजी शुक्ला ने कहा कि सभी विकास कार्य संवैधानिक मूल्यों, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं। जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।


इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा, विजेन्द्र भारती, पतलू भारती, संजय राम, मंगरु प्रसाद, आलोक रावत, संजय पासवान, मनोज कश्यप, आज़ाद सोनकर, देवानंद पाठक, रवि राम, अखिलेश राव, घनश्याम भारती, अनिल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?