अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सिल्थम पटना में आयोजित होने वाले जनजातिय सम्मान समारोह की तैयारियो को अब अन्तिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम को भव्य व दिव्य बनाने के लिए आदिवासी , वनवासी भाईयो – बहनों के साथ सदर विधायक अपने सहयोगियों के साथ जी जान से लगे है।
इस कार्यक्रम को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि सदर विधानसभा क्षेत्र के पटना में आयोजित जनजातीय सम्मान समारोह गुरुवार को संपन्न होना है इसमें मुख्य अतिथि के रूप में असम के राज्यपाल आचार्य लक्ष्मण प्रसाद शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में जनजातीय जननायकों के बारे में आदिवासी समुदाय को जागृत करने का प्रयास है। खरवार वंश के महान जननायकों नीलांबर व पीतांबर की जयंती भी मनाई जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासियों का सम्मान बढ़ाने वाले जनजातीय लोगों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा, संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर व एकलव्य की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है करण की इस तरह का कार्यक्रम जनपद के आजादी के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहा है। क्षेत्र के लोगों में कार्यक्रम को लेकर इसबात का जबरदस्त उत्साह है की अपने जनजातीय समाज के बीच का यही कर्म क्षेत्र बना कर रहने वाला व्यक्ति राज्यपाल के रूप में उनके बीच आ रहा है।
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर सदर एसडीएम उत्कर्ष द्विवेदी और तहसीलदार सदर अमित सिंह ने तैयारियो का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में आने वालों को किसी तरह की असुविधा म हो इसको लेकर सम्बन्धितों को निर्देश दिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे , शीतला आचार्य, कार्यक्रम संयोजक मुन्ना धांगर, सुनील शुक्ला, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र बिंद , जीत सिंह खरवार, ज्योति खरवार, बुद्धिनारायन,जवाहर जायसवाल समेत क्षेत्र के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता भी लगे हुए हैं।







