घर के बाहर सन्दिग्ध परिस्थितियो मे पेड़ से लटकता मिला पीआरडी जवान का शव,जांच में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विष्णु अग्रहरि

बीजपुर थाना में तैनाती थी पीआरडी जवान की

दुद्धी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दिघुल गाँव में पीआरडी का शव मिलने से गाँव में सनसनी फैल गई।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुवर प्रसाद पुत्र चतुरी राम करीब 52 वर्ष निवासी दिघुल पीआरडी के जवान थे जिनका शव घर के पास आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ मिला। आज सुबह घर के लोग उठे तो देखा कि आम के पेड़ से शव लटक रहा है। घर के परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित स्थानीय पुलिस को सूचना दिया।

वही सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा आदि की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

मृतक पीआरडी जवान क्यो फांसी लगाया इसका खुलासा समाचार लिखें जाने तक नही हो सकी। वही मृतक की पाँच बेटियां और एक बेटा है,जिसमे तीन बेटियों की शादी मृतक कर चुका है। बताया जाता है कि वह वर्तमान समय में बीजपुर थाना क्षेत्र में कार्यरत थे।

Leave a Comment

1357
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?