विस्फोटक के साथ दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने खोले राज।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संवाददाता लकी केशरी

नौगढ़ (चंदौली)। में विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तारी के बाद मामला गरम हो गया है। लघु सिंचाई विभाग के ठेकेदार शिवाकांत की गिरफ्तारी के बाद ठेकेदार और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल कुएं की खोदाई में किया जाता है, लेकिन इतना बड़ा स्टॉक क्यों रखा गया, यह सवाल बना हुआ है।

मामले की जांच

डीएम निखिल टीकाराम फुंडे के आदेश पर पुलिस ने विस्फोटक सामग्री जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच कर रही है कि यह विस्फोटक केवल कुएं की के लिए था, या इसके पीछे कोई षड्यंत्र था। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही विस्फोटक सामग्री की सप्लाई चेन और इसके भंडारण की अनुमति से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला जाएगा। डीएम ने विभागीय स्तर पर भी जांच के आदेश दिए हैं।

विवाद और आरोप

सूत्रों ने बताया कि ठेकेदार को बचाने के लिए विभाग के इंजीनियरों ने कई नेताओं और अफसरों से संपर्क साधा। लेकिन जब मामला उजागर हुआ, तो वही अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आए। यह मामला अब विभागीय स्तर पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?