
अमित मिश्रा
0 एडीएम एडिशनल एसपी ने किया सेंट्रो का निरीक्षण
0 साफ सफाई पानी लाइट सुरक्षा व्यवस्था का जाना हाल
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को लेकर जनपद सोनभद्र में 6 केंद्र बनाए गए हैं जिनमें 23 24 25 30 31 को पुलिस परीक्षा होनी है जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कवायत तेज कर दिया गया है।
एडीएम सहदेव मिश्र व एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि आगामी जनपद में 23 24 25 30 31 को पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में 6 सेंटरों पर होनी है जिसको लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक जीजीआईसी इंटर कॉलेज राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज आदर्श इंटर कॉलेज महिला महाविद्यालय चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर संबंधित सुरक्षा व्यवस्था साफ सफाई अपनी लाइट सीसीटीवी संबंधित जानकारी ली गई और संबंधितों से वार्ता कर उचित दिशा निर्देश दिए गए श्री सिंह ने बताया कि जिले में होने वाली परीक्षा शांति व्यवस्था के साथ कराई जाएगी जिसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है जिले में ऐलाइयू , इंटेलिजेंट टीम में सक्रिय कर दी गई है हर जगह सरकारी स्टैंड व रोड वेज ,रेलवे स्टेशनों पर होटल, पर विशेष निगाहें बरती जा रही हैं।






