शिवा पार्क में पुलिस की छापेमारी, तीन कुन्तल लहन नष्ट

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

कई घरों को पुलिस ने किया चिन्हित, होगी विधिक कार्रवाई

सोनभद्र(यूपी)। जनपद में पिपरी सीओ अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के चौकी रेनुकूट अन्तर्गत शिवा पार्क मोहल्ला, हाई टेक रेलवे लाइन के किनारे एक दर्जन घरों में दबिश दी गयी। इस दौरान छापेमारी में पुलिस द्वारा लगभग 03 कुन्तल लहन नष्ट करते हुए शराब बनाने की भठ्ठी को तोड़ते हुए उपकरण बरामद किया गया।


पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश मे मादक पदार्थअवैध कच्ची शराब के रोकथाम को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रेनुकूट मय पुलिस बल के साथ चौकी रेनुकूट अन्तर्गत शिवापार्क मोहल्ला, हाईटेक रेलवे लाइन के किनारे बने एक दर्जन घरों में दबिश दी गयी ।

इस दबिश के दौरान घरों मे बना रहे शराब बनाने की भठ्ठी तोडते हुए शराब बनाने वाले उपकरण बरामद कर लगभग 03 कुन्तल लहन नष्ट किया गया तथा शराब बनाने वाले मौके से सभी लोग अपने-अपने घरों से भाग गये। अवैध कच्ची शराब बनाने वाले लोगों व उनके घरों को चिन्हित कर लिया गया उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Comment

1376
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?