पुलिस ने अवैध बालू का परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

पुलिस ने दोनो ट्रैक्टर-ट्राली को बालू सहित किया सीज

खनन विभाग सहित उच्चाधिकारियों को कराया अवगत

बभनी(सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को देर शाम अवैध बालू की ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को पकड़ कर सीज कर दिया। वही पुलिस ने पकड़े गए ट्रैक्टरों के बारे में खनन विभाग सहित उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है।इस कार्रवाई के बाद बालू की अवैध ढुलान करने वालों में हड़कंप मच गया है।

प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि क्षेत्र में गस्त के दौरान चौना और घघरा गांव के बार्डर पर तथा चैनपुर गांव में अवैध बालू की ढुलाई कर रहे दोनों ट्रैक्टरों को पकड़ लिया गया। ट्रैक्टर के चालकों ने मौके पर कोई कागजात भी नहीं दिखा सके।इस दशा में दोनों ट्रैक्टरों को थाने लाकर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।  इसकी सूचना खनन विभाग सहित उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

इस कार्रवाई के बाद बालू का अवैध खनन कर रहे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

1364
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?