परीषदीय विद्यालयों में दिलाई गई संचारी रोग की शपथ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सी एस पाण्डेय

बभनी (बभनी) । विकास खंड बभनी के परिषदीय विद्यालयों में संचारी रोग अभियान के बच्चों और अभिभावकों को शपथ दिलाई गई संचारी रोग जागरूकता अभियान जो संचारी रोगों, जैसे कि डेंगू, चिकनगुनिया, और जापानी इंसेफेलाइटिस, के प्रसार को रोकने के लिए चलाया जा रह है।

विकास खंड बभनी में परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत सोमवार को प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में संचारी रोग से मुक्ति के लिए विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई। इससे बचने के लिए नियमित साफ-सफाई करने पर जोर दिया गया।
लोगों के शपथ के दौरान गांव, ब्लॉक और जनपद को रोग से मुक्त कराने के लिए प्रतिबद्धता जताई गईं। छात्र छात्राओं ने व्यक्तिगत स्तर पर साफ-सफाई, अपने गांव और मुहल्लों के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समुदाय को साफ-सफाई और स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिए। बच्चों को बताया गया कि संचारी रोग हमारे गांव क्षेत्र में रहने वाले परिवारों के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। बच्चों ने कहा कि हम शपथ लेते हैं कि संचारी रोगों से लड़ाई में हम हर संभव प्रयास करेंगे।बच्चों ने कहा कि गांव और आसपास कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित हो तो इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के आस पास में जमा जल को साफ करते हुए परिसर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखेंगे। कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला, प्राथमिक विद्यालय नवाटोला तृतीय प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय बभनी द्वितीय, खोतोमहुआ, मचबंधवा, प्राथमिक विद्यालय धनवार, घघरी सहित सभी परिषदीय विद्यालयों में छात्र – छात्राओं के साथ प्रधानाध्यापक व अध्यापक , शिक्षा मित्र, अनुदेशक सहित अभिभावकों ने भी उपस्थित रह कर संचारी रोग मुक्ति का शपथ ली।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?