विद्यालय के गेट पर लगा कूडो का ढेर, छात्राओं में संक्रामक रोग फैलने का डर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर। दुद्धी – लुम्बनी स्टेट हाइवे 5 मार्ग पर मड़िहान तहसील मुख्यालय से चंद्र कदम दूरी पर स्थित केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाली 480 छात्राओं के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के अंदर से निकलने वाली बायो डस्ट को विद्यालय गेट के बगल फेंका जा रहा है भारी मात्रा में गेट के बगल कूड़ो का ढेर लगने से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है।

बारिश का पानी पड़ते कूड़े का ढेर सड़ने से निकल रही दुर्गंध आस पास के लोगों के साथ सड़क मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है कूड़े की लगी ढेर की सड़ांध से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सेहत से विद्यालय प्रशासन खिलवाड़ कर रहा है वहीं विद्यालय के निकट निवास करने वाले कस्बे के लोगों भी दुर्गंध के बीच जीना पड़ विद्यालय प्रशासन की लापरवाही कस्बेवासियों सेहत से खिलवाड़ कर रहा है कस्बे के लोगों ने बताया की बालिका विद्यालय के अंदर से निकलने वाली बायो डस्ट को विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा फेंका जा रहा है माना करने पर कर्मचारी लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है। 

शिकायत के बावजूद स्थानीय तहसील प्रशासन भी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है जिससे विद्यालय की छात्राओं के साथ राहगीरों के ऊपर भी संक्रमण फैलने खतरा मंड़रा रहा है बारिश होने पर सड़ रहे मलवे से निकलने वाली दुर्गंध से आस पास के रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है वहीं विद्यालय के अंदर फेंका जाने वाले डस्ट में विद्यालय प्रशासन आखों में धूल झोंक कर जरूरी सामान फेंक दिया जाता है छुट्टी के बाद घर जाते वक्त महिला कर्मचारियों द्वारा बोरी में छिपाकर घर ले जाया जा रहा है जो कैमरे में कैद है।

इस सम्बंध में वार्डेन अनिता जायसवाल ने बताया की विद्यालय परिसर में छात्रावास का निर्माण कार्य चलने से जगह की कमी है जिससे बायो डस्ट को बाहर फेंका जा रहा है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ध्यान आकृष्ट करने की अपील की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?