होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में व्यापार संगठन, धर्मगुरु, सामाजिक संगठन एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों, और प्रमुख चौराहों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पेट्रोलिंग की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बैक डोर से शराब की बिक्री पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि एंबुलेंस एवं डॉक्टर अलर्ट मूड में रहे क्योंकि कई बार घटनाएं घट जाने के उपरांत ना तो समय से एम्बुलेंस आती है और ना ही डॉक्टर मौजूद मिलते हैं जिसके कारण तामीरदारों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। बैठक में प्रमुख रूप से सीडीओ जागृति अवस्थी, एड़ीएम बागिस शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1369
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?