सी एस पाण्डेय
O- प्रशिक्षण में प्रधान, सचिव, पंचायत सहायक और गांव के एक सदस्य को किया गया शामिल
बभनी (सोनभद्र) । विकास खंड बभनी के ब्लाक सभागार में शनिवार को एक दिवसीय ग्राम प्रधान , पंचायत सहायक और सदस्य का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ ।
विकास खंड बभनी के ब्लाक सभागार में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शनिवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान,पंचायत सहायक, पंचायत सचिव एवं पंचायत सदस्य सामिल रहे। प्रशिक्षण का उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी उत्कर्ष सक्सेना ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।इस प्रशिक्षण में विकास खंड के बभनी ,चपकी ,असनहर,डूभा,सवरा,धनखोर,घघरी के ग्राम प्रधान सहित अन्य कर्मचारी प्रधान सामिल रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना के निर्माण और प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों को विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण में चालिस ग्राम पंचायतों से ग्राम प्रधान, ग्राम सभा सदस्य, पंचायत सहायक, सचिव सामिल रहे। प्रशिक्षण दे रहे डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर भास्कर अग्रहरि ने प्रतिभागियों को पांच प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि ‘सबका योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत जन-योजना अभियान प्रारंभ किया गया था। जीडीजीपी ग्राम पंचायत स्तर पर समग्र विकास सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जो पांच चरणों में पूर्ण होती है। ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया अपनाई जाती है। निर्धारित सीमा के अनुसार ग्राम पंचायत 7.50 लाख रुपये तक, एडीओ पंचायत व डीआरडीओ 10 लाख रुपये तक तथा 10 लाख से अधिक की राशि के लिए जिलाधिकारी की स्वीकृति आवश्यक होती है।प्रशिक्षण के बाद सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्टेशनरी भोजन व यात्रा भत्ता भी दिया गया।इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजबहादुर सिह, चारू लता,सहित संदीप कश्यप, विकास शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।






