नव विवाहिता ने फंदा लगाकर कर आत्म हत्या किया प्रयास, इलाज के दौरान मौतविवाहिता ने फंदा लगाकर कर आत्म हत्या किया प्रयास, इलाज के दौरान मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बद्री प्रसाद गौतम

चोपन (सोनभद्र) । चोपन थाना परिक्षेत्र क्षेत्र गुरमा पुलिस चौकी के अन्तर्गत गुरमा नगर पंचायत वार्ड 2 लंका टोला गुरुवार रात 8:30 बजें के लगभग नव विवाहिता मनीषा सिंह घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पूर्व सभासद मनोरमा देवी को जानकारी होने पर तत्काल लटक रही नव विवाहिता को अचेत अवस्था में निजी साधन से जिला चिकित्सालय ले गये जहां इलाज के दौरान नव विवाहिता की मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों एवं गुरमा वासियों को होने पर शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त समाचार के मनीषा सिंह पत्नी चंदन सिंह गुरमा लंका टोला का विवाह चितरंगी डिघर मध्यप्रदेश में ढ़ेड वर्ष पूर्व में हुआ था।
इस सम्बंध में चंदन सिंह ने बताया कि घटना के दिन माता मनोरमा देवी पूर्व सभासद एवं पत्नी ही घर में थी। जो घर के बाहर बैठी हुई थी। इसी दौरान मनीषा सिंह ने घर में ही फांसी की फंदा लगाकर लटक गई जिसकी जानकारी होने पर तत्काल अचेत अवस्था में परिजन जिला चिकित्सालय ले गये जो इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी जानकारी परिजनों एवं गुरमा नगरवासियों को होने पर शोक की लहर दौड़ गई।
इस संबंध में उसके पति चंदन सिंह ने बताया कि इस तरह की घटना घरवालों को डराने के लिए दो बार कर चुकी थी। जिससे परिजन इसके हरकत से मांसिक रुप से दहशत पिड़ित म़े रहते थे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?