सोन नदी घाट पर मिली नवजात,इलाके में मचा हड़कम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)।  जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। सोन नदी घाट पर एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मासूम को इस हालत में देखकर लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना चोपन थाना क्षेत्र के सोन नदी छठ घाट की है, जहां एक नवजात बच्ची के लावारिस हालत में मिलने से सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने जब घाट के पास मासूम को देखा तो पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन पास जाकर देखने पर नवजात बच्ची के होने की पुष्टि हुई। वही देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की।
यह घटना न सिर्फ मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाली है, बल्कि समाज के सामने कई सवाल भी खड़े करती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर किन परिस्थितियों में इस मासूम को इस तरह लावारिस छोड़ दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और दुख देखा जा रहा है, और हर कोई मासूम के सुरक्षित भविष्य की कामना कर रहा है।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?