भाजपा का सदस्यता महापर्व अभियान में जुड़ रहे नये सदस्य : अजीत रावत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

0 रावटसगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब के समीप कैंप लगाकर सदस्यता अभियान किया गया

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में रावटसगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब के समीप शुक्रवार को भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान कैंप लगाकर 120 सदस्यों को जोड़ने का कार्य किया गया।
वहीं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलिप सिंह पटेल के मार्गदर्शन पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी इस महापर्व सदस्यता अभियान में अपने-अपने दायित्वों का निर्माण करते वह अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है वही कहा कि भाजपा ने सबसे पहले डिजिटल सदस्यता अभियान 2014-15 को विशेष सदस्यता अभियान चलाया था जिसके अंतर्गत उ0प्र0 में एक करोड़ 86 लाख लोग भाजपा के प्राथमिक सदस्य बने थे 2019 में यह संख्या 90 लाख और बढ़कर 2 करोड 76 लाख हो गयी थी। इस तरह 2015 से 2022 तक उत्तर प्रदेश में 3 करोड़ 3 लाख भाजपा के सदस्य बने प्रदेश में कुल एक करोड़ 12 लाख कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बन चुके हैं, जो भाजपा के प्रदेश एवं बूथ तक के पदाधिकारी भी शामिल है, 2024 भाजपा का संगठन पर्व वर्ष है, जिसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ऑनलाइन सदस्यता के लिए इस बार सभी को 8800002024 पर मिस्ड कॉल देना है जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है। जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिस्ड कॉल देकर सदस्यता ग्रहण कराई थी। इसके पश्चात 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को मिस्ड कॉल कराकर सदस्यता ग्रहण कराई। संगठन का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का है जिसके निमित्त कई पदाधिकारीयों को इसको गति देने के लिए संयोजक एवं सह संयोजक बनाया गया है।
वही श्री रावत ने बताया कि भाजपा की सदस्यता के लिए चल रहे अभियान में 11 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करना है। भाजपा की विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कचहरी, कॉलेज में कैंप लगाकर सभी सामाजिक संगठन, सभी सामाजिक वर्ग, युवा ,महिला उद्यमी, किसान, अधिवक्ता, रिटायर्ड अधिकारी, कर्मचारी के पास जाकर कार्यकर्ता सदस्य बनायेंगे। द्वितीय चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच समाज के सभी विभिन्न वर्गों, जातियों, समूह को भाजपा से जोड़ने के लिए ’समूह विशिष्ट संपर्क को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष बलराम सोनी, प्रकाश केसरी, राजेन्द्र मिश्रा, मनोज कनौजिया, अमन वर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment