सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के एक वाटिका में आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संदीप बौद्ध के नेतृत्व में पीपुल डेवलपमेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भीम आर्मी का दामन थामा। संजय सिंह पटेल सामाजिक तौर पर जनपद सोनभद्र में काफी चर्चित हैं। उनके आने से भीम आर्मी सोनभद्र काफी मजबूत होगी। मुख्य अतिथि वीरेंद्र पासी ने कहा कि भीम आर्मी दिया गया नारा गांव गांव चलो पांव पाँव चलो, चलो बूथ कि ओर को और अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन मजबूत किया जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि संगठन के विचार धारा से प्रभावित होकर के आज मैने सदस्यता ग्रहण किया हू। और संगठन को हर स्तर से मजबूत करके भाई चंद्रशेखर आजाद जी हाथों को मजबूत किया जाएगा। और आने वाले पंचायती चुनाव में हिस्सेदारी कि बात होगी। इस अवसर पर अखिलेश भारती, अमित रंजन , दीपक , विजय मौर्य , रामसकल कोल जी, विक्की गोंड जी आदि लोग उपस्थित रहें।






