समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बने मुनीर अहमद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद की ओबरा विधान सभा के संगठनात्मक ढांचे तथा बूथ को मजबूती देने के लिये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने ओबरा निवासी हाजी मुनीर अहमद को समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी मे प्रदेश सचिव नामित किया है। जनपद में मुनीर अहमद लम्बे समय से पार्टी को मजबूत करने के लिये निरंतर काम कर रहे है।

मुनीर अहमद को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी खुर्शीद आलम व नगर अध्यक्ष अनपरा मो हफीज उर्फ फुलील खान ने कहा कि मुनीर अहमद को प्रदेश सचिव बनाये जाने से संगठन मजबूत होगा। पार्टी को इसका लाभ आगामी विधान सभा में मिलेगा। सोनभद्र की चारो विधान सभा सीट सपा जीतने जा रही है।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव, रमेश वर्मा, अशोक यादव अमरेश यादव, मुस्तफा रजा सिद्दीकी, अमरनाथ यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Comment

1416
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?