सोनभद्र। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा सोनभद्र की ओर से संपादित होने वाली प्रत्येक माह की मासिक मीटिंग के क्रम में रोडवेज के बगल में आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में जनपद अध्यक्ष सूरज बली सिंह की अध्यक्षता में मासिक मीटिंग सम्पन्न की गई।
बैठक में अब तक आठवीं वेतन आयोग के संबंध में प्रांतीय स्तर पर किए जा रहे प्रयास से अवगत कराते हुए रसकरण की कटौती के संबंध में उच्च न्यायालय में दाखिल रेट याचिका जो नियत है से भी अवगत कराया गया। प्रदेश स्तर द्वारा चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के क्रम में सर्वसम्मत से समर्थन करते हुए जोर शोर से हस्ताक्षर अभियान पूरा करने का निर्णय लिया गया।
सभा में डॉक्टर विक्रमा प्रसाद, रामराज राम, एसपी भारती, सुरेश चंद्र, राम जी शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, रामाशंकर प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। मीटिंग के दूसरे सत्र में होली मिलन का समारोह संपादित किया गया, जिसमें उपस्थित सदस्य गण एक दूसरे को अबीर लगाकर मिष्ठान वितरण कर एवं एक दूसरे से गले मिलते हुए होली मिलन का भी समापन किया गया।
अंत में जनपद अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित क्रांतिकारी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा की गई।







