मिश्रित खेती से किसानों की आय बढ़ाने में सहायक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O–नेशनल मिशन आन नेचुरल फॉर्मिंग के तहद किसान गोष्ठी

म्योरपुर/सोनभद्र।
स्थानीय ब्लॉक परिसर के कृषि विभाग बीज गोदाम के प्रांगण में मंगलवार को कृषि विभाग ने नेशनल मिशन आन नेचुरल फॉर्मिंग योजना के तहद कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे किसानों को जैविक और मिश्रित खेती के साथ पशु पालन,मछली पालन के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी के मुख्यातिथि ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने कहा कि किसान हमारे जीवन रेखा का आधार है।ऐसे में किसानों को स्वाभिमान पूर्वक जीवन जीने का अधिकार है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे पूरक खेती पर ध्यान दे और गेहूं,मटर, सरसो, के साथ जौ, और साग, सब्जी का उत्पादन करे।बरसात में मोटे अनाज को बढ़वा दे और कोशिश करे कि जैविक खेती करे।जिससे अन्न भी सही हो और आप के स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त हो।कहा कि आज मोटे अनाज और जैविक उत्पाद की मांग तेजी से बढ़ा है। रणवीर सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि,सहायक तकनीकी प्रबंधक रमेश कुमार ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के उत्पादन बढ़ाने और आय दो गुनी करने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। जरूरत है कि प्रमाणित बीजों का चुनाव कर फसल उगाए और समस्या आने पर विशेषज्ञों की राय लें।इस मौके पर राहुल मौर्य,विकास कुमार,सुनील ,अच्छेलाल,मनरूप,संतोष कुमार,राहुल समेत सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?