जिला उपाध्यक्ष की माँ को प्रभारी मंत्री ने अर्पित किया श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह की माता शिक्षिका स्व. सुहाग सिंह को प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय उन्होने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों की शिक्षा के लिए दिया।


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने आज भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल के आवास पर जाकर उनकी माता श्रीमती सुभाग सिंह के देहांत के उपरांत उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।  सुभाग सिंह गुरुनानक बालिका इंटर कालेज की लगातार कई वर्ष तक प्रधानाचार्य रही जो अपना पुरा जीवन शिक्षा के लिए अर्पित किया।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रशांत सिंह चंदेल, आकाश गुप्ता,  सुनील सिंह, निखलेश सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?