होली पर्व आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश:अभिषेक चौबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

O होली मिलन समारोह में उमड़ा रंगों का उत्साह, खेली गई फूलो की होली

सोनभद्र। आयोजक अभिषेक चौबे अधिवक्ता हाइकोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष, विधि मंच अपना दल (एस) विधानसभा राबर्टसगंज के तत्वावधान में शनिवार को सांय नंदनी वाटिका, न्यू कॉलोनी, राबर्टसगंज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगों की उमंग, अबीर-गुलाल की खुशबू और मधुर गीत-संगीत के साथ उपस्थित लोगों ने आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,मीनू चौबे,दिनेश बियार, टोनी पाण्डेय, अंजनी पटेल अपना दल एस जिलाध्यक्ष, विकास कुमार, वेद दुबे, पंकज तिवारी, डायमंड, विवेक पाण्डेय, सभासद अनवर अली आदि लोग मौजूद रहे। होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रंगों के पावन पर्व होली के महत्व और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के संदेश पर चर्चा की गई। अधिवक्ता अभिषेक चौबे ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। इस अवसर पर हम सब मिलकर समाज में प्रेम और एकता का संदेश दें। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ मिलकर चलने का संदेश देता है।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार ने किया।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?