भारत स्काउट गाइड के सदस्यो ने पहलगाम आतंकी घटना पर निकाला कैंडल मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

आतंकवादियों के बर्बर कृत्य के विरोध में जताया विरोध दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अपैल को हुई आतंकी घटना के बाद से देशभर के लोगों में आक्रोश भरा है। पीएम मोदी से लोगो ने अपील की है कि इस बार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में पाकिस्तान इस तरह की हरकत न कर पाए।

इस प्रकार परिणाम जम्मू और कश्मीर में निर्दोश पर्यटन पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बारे में जानते हुए हम भारत स्काउट गाइड (बीएसजी)के सदस्य पहलगाम जम्मू और कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर 22 अप्रैल को हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा करते हैं।

आतंकवादियों के इस बर्बर कृत्य के विरोध में तथा पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए रविंदर कौर सोखी (का. प्रदेशिक संगठन आयुक्त )के निर्देशन में सोमवार को भारत स्काउट गाइड के उप सचिव संतोष कुमार मौर्य द्वारा स्काउटों और गाइडों तथा आदर्श इंटर कॉलेज सोनभद्र नगर के सामने हाइडिल मैदान से कैंडल मार्च निकाला गया।

कैंडल मार्च में शुभम कुमार सोनी आईटी कोऑर्डिनेटर, अमरेंद्र कुमार सिंह, विनीत कुमार, वरुण चतुर्वेदी, राजेश उपाध्याय, इंद्रेश कुमार गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?