श्रावण मेला शिवद्वार मंदिर को लेकर प्रशासन की तैयारियों को लेकर बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

घोरावल (सोनभद्र) । जनपद के प्रसिद्ध शिवद्वार धाम में श्रावण मेला 2025 को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए शनिवार को प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने की।

बैठक में शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति, शिवद्वार धाम के पदाधिकारियों, सदस्यों, क्षेत्रीय गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर मेले की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। एडिशनल एसपी ने विद्युत विभाग, जल विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर पंचायत और पुलिस विभाग के अधिकारियों से मेला व्यवस्था का जायजा लिया। जहां कार्य में ढिलाई दिखी, वहां तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि श्रावण मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन किसी भी समस्या से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने जलाभिषेक की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने मंदिर के गेट खुलने, दर्शन-पूजन, सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति और सर्पदंश से बचाव के लिए दवाओं की व्यवस्था पर भी गौर किया।

बैठक में शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष श्रीकांत दुबे, कोषाध्यक्ष सियाराम, सदस्य शिवकुमार, कृष्णकांत सहित मुख्य पुजारी सुबास गिरी, राजबहादुर सिंह, संजय, प्रवीण, विनीत, लवकुश, मोहित, शिवम, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

1353
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?