नौगढ़ में विवाहिता 18 वर्षीय युवकसंग फरार, पति ने फोन पर बातचीत का आरोप लगाया, पुलिस जांच मेंजुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के केसार गांव से एक विवाहिता के 18 वर्षीय युवक के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता और पति ने चकरघट्टा थाने में इसकी सूचना दी है, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी इन दिनों अपने मायके अमृतपुर आई हुई थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने बच्चे के साथ ससुराल जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। जब दामाद से फोन पर बात की गई तो पता चला कि वह वहां भी नहीं पहुंची है।

परिजनों ने आसपास के गांवों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने थाने में सूचना दी। महिला के पति ने अपनी तहरीर में बताया कि वह राजस्थान के जोधपुर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

होली के अवसर पर वह अपनी जमा पूंजी लेकर घर आए थे और पत्नी को खर्च के लिए 20 हजार रुपये दिए थे। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी गांव के ही 18 वर्षीय पड़ोसी लड़के से कई दिनों से फोन पर बातचीत कर रही थी और उसी के साथ फरार हो गई है।

इस संबंध में चकरघट्टा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही महिला व युवक को बरामद कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

1382
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?