मझवां विस उप चुनाव: बसपा प्रत्याशी दीपक तिवारी ने किया नामांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजन

मिर्जापुर(उप्र)। जनपद में मझवां विधानसभा उप चुनाव के लिए  नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, आज बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीपक तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ एक सेट में नामांकन दाखिल किया।


बसपा प्रत्याशी नामांकन करने के बाद बाहर निकलते ही विक्ट्री का साइन दिखाकर अपनी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो बहन जी के आशीर्वाद से मुझे टिकट मिला है और मुझे पूरा भरोसा है कि क्षेत्र की जनता मुझे अपना आशीर्वाद (वोट) देगी और यह सीट भारी बहुमत से बहन जी के खाते में जाएगी।

उपचुनाव में किसकी किसके साथ लड़ाई है के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक सूचिस्मिता मौर्य को टिकट दिया है के सवाल पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है फिलहाल मैं अपने चुनाव पर ध्यान दे रहा हूं और मुझे अपने क्षेत्र की जनता और जीत पर पूरा भरोसा है।

Leave a Comment

1347
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?