नवीन कुमार
कोन। राजकीय इंटर कॉलेज कोन में बुधवार को टी वी उन्मूलन सघन अभियान के तहत चोपन स्वास्थ्य केंद्र से आए हुए डाक्टरों की टीम ने छात्र छात्राओं को टीवी रोग के लक्षण,निवारण और उपचार की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।वही प्रभारी प्रधानाचार्य शिशिर कुमार ने बताया कि उपरोक्त विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें अच्छे प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर डॉक्टर की टीम में डा.प्रदीप सिंह(एम ओ), डा.अरविंद यादव, डा.हिमांशु यादव, डा निशा बानो(एम ओ) और वर्षा रानी उपस्थित रहे।







