सोनभद्र। – लोकजन सोशलिष्ट पार्टी का किसान, शिल्पकार, कमेरा एवं आदिवासी राजनीतिक भागीदारी सम्मेलन रविवार को मधुपुर स्थित एक वाटिका में दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बीरेन्द्र विश्वकर्मा उपस्थित होंगे और समाज के लोगों के साथ अन्य समस्त समुदाय के लोगों से “हर एक को न्याय और हर एक को अधिकार” दिलाने की बात करेंगे।आयोजकों ने कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुँचने की अपील की है और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। जानकारी बबुन्दर और इन्द्रजीत ने संयुक्त रूप से दी है।







