भगवान जगन्नाथ की गांजे बाजे के साथ निकाली गयी भव्य यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद मुख्यालय स्थित सोनभद्र नगर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को रंगीला कांवर संघ द्वारा भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा निर्धारित मार्ग गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर महिला थाना होते हुए वापस शीतला मंदिर चौक , धर्मशाला चौक से बढ़ौली चौराहा, शनि देव मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। 

यात्रा में भगवान जगन्नाथ की मनमोहक झाकी को देखकर लोग भावुक हो गए,इस दौरान लोगों द्वारा पुष्पवर्षा भी किया गया। यात्रा के दौरान रंगीला कांवर संघ द्वारा प्रसाद वितरण नगर भर किया गया।

इस यात्रा मे मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, महेश सोनी, मनीष अग्रहरी, डॉ एच एन त्रिपाठी , बच्चा सोनी, विनोद सोनी, श्याम उमर, संतोष सोनी, राहुल, सत्यम सोनी , श्याम सुंदर केसरी, श्याम बाबू , राहुल शर्मा,  योगेश सिंह,अनुप पाण्डेय, प्रशांत चौबे, चंदन सोनी, अखिलेश कश्यप, श्री राम सोनी , गोलू सोनी, दिनेश सोनी, आशुतोष, कृष्ण सोनी, बबलु सोनी, अमन सोनी , शिवम , रवि केसरी सहित भक्तगण यात्रा में शामिल रहे।

Leave a Comment

1381
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?